Kanohar Lal Krishan Sahai Inter College कनोहर लाल कृष्ण सहाय इंटर कॉलेज (माध्यमिक शिक्षा परिषद् उ० प्र० द्वारा " ए " ग्रेड प्राप्त विद्यालय )

Scholarship

छात्रवृत्तियाँ व अन्य सहायता कोष-समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रदत्त छात्रवृत्ति के अंतर्गत अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति, अल्पसंख्यक एवं सामान्य वर्ग के निर्धन छात्रों को एक निश्चित धन राशि सरकारी फंड से प्रतिवर्ष प्राप्त होती रहती है। विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं द्वारा निर्धन छात्रों को प्रतिवर्ष शीतकालीन सत्र में गर्म स्वेटर व जूते वितरित कराने का प्रयास किया जाता है। प्रदेश सरकार द्वारा कक्षा 6 से 8 तक अनुसूचित जाति के छात्रों को दो-दो पैन्ट एवं शर्ट निःशुल्क दी गई हैं।

छात्रों को मिलने वाली विभिन्न छात्रवृत्तियाँ
1.राष्ट्रीय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति-यह छात्रवृत्ति कक्षा 8 में परीक्षा के आधार पर चयनित छात्रों को 6000 रुपये वार्षिक दर से चार वर्षों के लिए कुल 24,000 रुपये दिए जाते हैं। डाॅ. सचिन भोला के मार्गदर्शन में 2014 में सन्नी यादव, 2015 में पवन और शेखर, 2017 में नितिन कुमार एवं फैसल अली को यह छात्रवृत्ति प्राप्त हुई है।
2. वभिन्न संस्थाओं द्वारा प्रदान की जाने वाली अन्य कई छात्रवृत्तियाँ छात्र प्रति वर्ष प्राप्त करते रहते है। समस्त छात्रवृत्तियों के लिए श्रीमती पूनम शर्मा, श्री विवेक विश्नोई तथा डाॅ. सचिन भोला समय-समय पर छात्रों को अवगत कराते रहते है। गत वर्ष विद्यालय में छात्रों के लिए निम्नलिखित प्रतियोगिताएं आयोजित की गई-
      श्री रामचन्द्र मिशन निबन्ध प्रतियोगिता
      भारत को जानो सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
      भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा
     नेता जी को जानो प्रतियोगिता
      हारविन एकाडेमी स्कोलर प्रतियोगिता
      टाटा बिल्डिंग इंडिया निबन्ध प्रतियोगिता
      स्वामी विवेकानन्द निबन्ध व चित्रकला प्रतियोगिता