Kanohar Lal Krishan Sahai Inter College कनोहर लाल कृष्ण सहाय इंटर कॉलेज (माध्यमिक शिक्षा परिषद् उ० प्र० द्वारा " ए " ग्रेड प्राप्त विद्यालय )

Library

काॅलेज का पुस्तकालय तथा वाचनालय प्रारम्भ से ही सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। विशालकाय इस पुस्तकालय तथा वाचनालय में छात्रों व अध्यापकों की सुविधाओं के लिये अध्ययन और वाचन की सम्पूर्ण एवं समुचित व्यवस्था है। पुस्तकालय में विभिन्न विषयों से सम्बन्धित लगभग 60,000 पुस्तकें हैं। दैनिक जागरण, अमर उजाला, हिन्दुस्तान, दैनिक जनवाणी, आई नेक्स्ट, टाइम्स आॅफ इण्डिया आदि हिन्दी व अंग्रेजी समाचार पत्रों को पढ़कर छात्र सामान्य ज्ञान-विज्ञान की नवीन जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त इंडिया टुडे, चंपक, नन्दन, रोजगार समाचार, नया अन्दाज़ आदि साप्ताहिक व मासिक पत्रिकाएं भी छात्रों के अध्ययन हेतु उपलब्ध हंै। छात्रों को सामान्य ज्ञान तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में तैयारी हेतु ‘प्रतियोगिता दर्पण’ व ‘विज्ञान प्रगति’ आदि अनेक पत्रिकाएं भी पुस्तकालय में उपलब्ध हैं।