Kanohar Lal Krishan Sahai Inter College कनोहर लाल कृष्ण सहाय इंटर कॉलेज (माध्यमिक शिक्षा परिषद् उ० प्र० द्वारा " ए " ग्रेड प्राप्त विद्यालय )

Events

Event Name Date Event Type
अभिभावक-अध्यापक एसोसिएशन 30-09-2023 Meeting

Description

प्रतिवर्ष नियमानुसार अभिभावक- अध्यापक एसोसिएशन का गठन किया जाता है। इसके सहयोग से विद्यालय में भवन मरम्मत, फर्नीचर, जनरेटर, अंशकालिक शिक्षक आदि की व्यवस्था का कार्य सम्पन्न कराया जाता है।

Images

Show More
Event Name Date Event Type
कम्प्यूटर प्रशिक्षण (कम्प्यूटर कक्ष) 30-09-2023 Guest Lectures

Description

हमारे  व्यक्तिगत और सामाजिक क्रियाकलापों में कम्प्यूटर का विस्मयकारी उपयोग जिस अप्रत्याशित गति से बढ़ता जा रहा है, उसे देखते हुए आज एक सामान्य व्यक्ति के लिए भी कम्प्यूटर-साक्षरता अनिवार्य हो गई है। इसी को ध्यान में रखते हुये विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक के सभी छात्रों के लिए कम्प्यूटर विषय को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है तथा अलग से एक आधुनिक कम्प्यूटर प्रयोगशालाबनवायी गई है, जिसमें एक दर्जन से अधिक कम्प्यूटर की व्यवस्था की गई है एवं योग्य व अनुभवी शिक्षकों द्वारा छात्रों को सैद्धान्तिक व प्रयोगात्मक शिक्षा दी जाती है। शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि हेतु शासन की ओर से 10 कम्प्यूटर सिस्टम व जैनरेटर उपलब्ध कराया गया है।

Show More
Event Name Date Event Type
करियर सर्विस कमेटी 30-09-2023 Career Service Committee

Description

विद्यालय में कनोहरलाल ट्रस्ट के निर्देशानुसार सत्र 2009-10 से ‘कैरियर सर्विस कमेटी’ का गठन किया गया, जिसके द्वारा हर वर्षों में छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में कैरियर गाइडेन्स एवं नवीन जानकारी दी जाती है। छात्रों एवं शिक्षकों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने तथा कैरियर से सम्बन्धित नवीन जानकारियों के लिये ट्रस्ट ने ‘‘उड़ान’’ पत्रिका का भी प्रकाशन किया।

Images

Show More
Event Name Date Event Type
ईको क्लब 30-09-2023 Eco Club

Description

प्रशासन के निर्देशानुसार ईको क्लब का गठन किया गया, जिसके द्वारा छात्रों को पर्यावरण, प्रदूषण एवं प्राकृतिक आपदाओं क े बारे में अवगत कराया जाता है तथा वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाता है। पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखने हेतु छात्रों द्वारा वृक्षारोपण तथा परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम कराया जाता है, जिससे छात्रा जागरूक होता है। सत्रा 2015-16 में पूर्व राष्ट्रपति स्व.डाॅ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम के स्मरण में वृक्षारोपण किया। सत्र 2016-17, 2017-18, 2018-19 एवं 2019-20 में पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखने हेतु छात्रों द्वारा विभिन्न वृक्षारोपण किया।

Images

Show More
Event Name Date Event Type
साहित्य विभाग 30-09-2023 Sahitya

Description

विद्यालय के हिन्दी व अंग्रेजी विभाग में सामाजिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं शैक्षिक ग तिविधियों का संचालन होता है। विगत कई वर्षांे से हिन्दी प्रवक्ता पूनम शर्मा, मनीष सिंह तथा अंग्रेजी प्रवक्ता प्रमोद कुमार, डाॅ. बबीता रस्तोगी के निर्देशन में विद्यालय के छात्रों ने कई संस्था तथा काॅलिज आदि में आयोजित वाद-विवादप्रतियोगिता एवं अन्य शैक्षिक कार्यक्रमों में भाग लेकर क्रमशः जिले में प्रथम वद्वितीय स्थान प्राप्त किये। काॅलेज के छात्रों ने 26 जनवरी, 15 अगस्त एवं विभिन्न समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके विभिन्न पुरस्कार प्राप्त किये हैं। इस सत्रा में छात्रों ने अंतर्राष्ट्रीय भारत तिब्बत सहयोग समिति द्वारा निबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किये।हिंदी समिति द्वारा तुलसीदास जयंती समारोह में कवि प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर पुरस्कार प्राप्त किया। विगत कई वर्षों से ‘साहित्यलोक’ संस्था हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट में हिन्दी विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत करती है

Images

Show More
Event Name Date Event Type
ललित कला परिषद 30-09-2023 Fine Arts

Description

विद्यालय के चित्राकला विभाग में कला विषय के छात्रों द्वारा प्रवक्ता डाॅ. समीर कुमार मंडल के निर्देशन में वर्ष 2005 में ललित कला परिषद् का गठन किया गया, जिसके माध्यम से कला प्रतियोगिता, कला प्रदर्शनी, सेमिनार, शैक्षिक भ्रमण, कार्यशाला आदि का आयोजन करके छात्रों को जागरूक किया जाता है। इसके साथ प्रतिवर्ष हाईस्कूल व इण्टर में कला विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को परिषद् द्वारा पुरस्कृत व सम्मानित किया जाता है। वर्ष 2011 से कक्षा 6 से 8 तथा 9 व 11 के कला में सर्वाधिक अंक प्राप्त छात्रों को भी सम्मानित किया जा रहा है। वर्ष 2015-16 सत्रा में कई बार कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय भारत तिब्बत सहयोग समिति द्वारा कला प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। 2016-17 सत्रा में उ.प्र.विधान सभा मतदाता जागरूकता हेतु जलाधिकारी के शासनादेश द्वारा  पेन्टिंग प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी विद्यालय के 20 कला विषय के छात्रों ने प्रतिभाग किया और मेरठ शहर क्षेत्रा में प्रथम और द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। ललित कला परिषद द्वारा कला विषय में उत्कृष्ट कार्य हेतु छात्रों को प्रथम, द्वितीय एवं सान्त्वना तथा अन्य प्रतिभागियों को भी उपहार दिये गए। परिषद के निदेशक डाॅ. समीर कुमार मंडल ने छात्रों को डिजिटल आर्ट की भी ट्रेनिंग दे रहे हैं। समीर मंडल की डिजिटल पेन्टिंग अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी, आस्ट्रेलिया में चयन किया गया। पूर्व छात्रा अनुज कुमार ने पूने में एनिमेशन फिल्म की स्टूडियों संस्था स्थापित की, जिसमें कई चित्रकार उनके निर्देशन से कार्यरत है। 2017-18 सत्र में कक्षा 11-12 के कला के छात्रों ने हस्तिनापुर में शैक्षिक भ्रमण एवं कला वर्कशाॅप हेतु प्रतिभाग किया।

Images

Show More
Event Name Date Event Type
कला विभाग 30-09-2023 Fine Arts

Description

काॅलेज का चित्राकला विभाग कला एवं संस्कृति को जीवन्त बनाए रखने तथा कला के विकास के लिए सदैव प्रयत्नशील रहता है। विभाग द्वारा छात्रों को कैरियर बनाने के लिए भी प्रेरणा दी जाती है, जिसके परिणाम स्वरूप कई छात्रों ने आज अपने पैरों पर खड़े होकर काॅलेज एवं कला विभाग को गौरवान्वित किया। विगत 30 वर्षांे से काॅलिज के कक्षा 10 व 12 के छात्रों का कला विषयक परीक्षाफल शत्-प्रतिशत् चल रहा है। वर्ष 1989 से अध्यक्ष के रूप में कला प्रवक्ता डाॅ. समीर कुमार मंडल तथा इनके सहयोगी कला अध्यापक पीयूष कान्त शर्मा कार्यरत है। डाॅ. समीर मंडल की कला विषय की कई पुस्तकंे प्रकाशित हो चुकी हैं, जिसके मार्गदर्शन से छात्रों का रूझान कला के प्रति बढ़ता जा रहा है। प्रतिवर्ष कला प्रवक्ता डाॅ. समीर कुमार मंडल को कई विद्यालयों एवं महाविद्यालयों द्वारा कला निर्णायक हेतु चयनित किया जाता है।


Images

Show More
Event Name Date Event Type
रोड सेफ्रटी क्लब 30-09-2023 Road Safety Club

Description

इस क्लब के नोडल अधिकारी ले0 डाॅ. प्रवीण कुमार है। छात्रों को ट्रैफिक विभाग व परिवहन विभाग द्वारा समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाता है।छात्रों ने प्रशासन द्वारा आयोजित रैली में भाग लिया और मण्डलायुक्त महोदय व परिवहन विभाग द्वारा काॅलेज के प्रधानाचार्य, नोडल आॅफिसर व क्लब के छात्रा सदस्यों को समय-समय पर पुरस्कृत किया गया।

Images

Show More
Event Name Date Event Type
एन.सी.सी. (जूनियर डिविजन) 30-09-2023 NCC

Description

विद्यालय में एन.सी.सी. जूनियर ट्रुप-118 हैं, जिनमें 100 छात्र हैं जिसके आॅफिसर सुन्दर सिंह हंै। जूनियर कैडेट्स ने भी विभिन्न स्थानों पर कई कैम्पों में भाग लेकर सराहनीय कार्य किये तथा पुरस्कृत भी हुए। विद्यालय में जूनियर ट्रुप के कैडेट्स में भरपूर जोश व उमंग है।


Show More
Event Name Date Event Type
एन.सी.सी. (सीनियर डिविजन) 30-09-2023 NCC

Description

एन0सी0सी0का लक्ष्य सदैव छात्रों मेंएएकता, अनुशासन, देशभक्ति, नेतृत्व के गुणों का विकास और भारतीय सेना के प्रति लगाव पैदा करना रहा है। इसी उद्देश्य की पूर्ति इस विद्यालय में स्थापित 51 वर्षों से निरंतर कार्यशील एन.सी.सी. (एस.डी.) की थलसेना विंग की इन्फेन्ट्री सब यूनिट(प्लाटून) कर रही है, जो विद्यालय की स्वर्णिम प्रतिष्ठा हेतु कार्यरत है। इसके नेतृत्व प्लाटून कमान्डर लेफ्टिनेन्ट डाॅ. प्रवीण कुमार रहे है। इस सब यूनिट के कैडेट विभिन्न कैम्पों, जैसे-सी.ए.टी.सी., टी.एस.सी., एन.आई.सी., बी.एल.सी., एडवेन्चर और ट्रैकिंग कैम्प में प्रतिभाग कर पुरस्कृत हुए हैं। यहां के कैडेट वेपन ड्रिल, प्राथमिक चिकित्सा, फायर फाइटिंग, आपदा प्रबंधन में प्रशिक्षण पा रहे हैं। कैडेट्स ने यू.पी. ट्रेक व नर्मदा ट्रेक पर्वतारोहण अभियान में भा ग लिया व पुरस्कृत हुए। वर्ष 2016 में एन.सी.सी. के कैडेट्स ने राष्ट्रीय एकीकरण शिविर, गुजरात में प्रतिभाग किया और रोड प र ट्रेफिक नियन्त्रण कार्य में रोड को जाम मुक्त किया। इन कार्यो हेतु ग्रुप कमांडर, एन.सी.सी. मेरठ ग्रुप ने ए.एन.ओ. व कैडेट्स को पुरस्कृत किया। कैडेट्स एस.यू.ओ. अन्नू कुमार, आसिफ, देवदत्त गिरी आदि ने उ.प्र. विधान सभा चुनाव में विद्यालय में बने मतदान केन्द्र पर निर्वाचन कार्यो में प्रतिभाग किया। 2018 में प्रधानमंत्राी एन.सी.सी. रैली दिल्ली में ए. एन. ओ.लेफ्टिनेन्ट डाॅ. प्रवीण कुमार ने उ.प्र. निदेशालय का प्रतिनिधित्व किया और उत्तम परिणाम दिये।


Images

Show More
Event Name Date Event Type
क्रीड़ा विभाग 30-09-2023 Sports

Description

विद्यालय का क्रीड़ा विभाग सदैव अपना जौहर देश प्रदेश में दिखाता रहा है। यह काॅलेज खो-खो के लिए हमेशा प्रसिद्ध रहा है। इसके अतिरिक्त क्रिकेट, फुटबाल, ऐथलेटिक्स आदि गतिविधियों में भी छात्रों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। काॅलेज में एक सुन्दर एवं विशाल खेल का मैदान भी है। वर्तमान में श्री लोकेश कुमार खेल प्रशिक्षक व पी.टी.आई. के रूप में इस विभाग की बागडोर संभाले हुए हंै।

Show More
Event Name Date Event Type
स्काउट विभाग 29-09-2023 Scouts

Description

विद्यालय के छात्र पिछले तीस वर्षों से कुशलतापूर्वक स्काउटिंग की गतिविधियों में जनपद स्तर से लेकर प्रदेश स्तर, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करके सर्वोच्च स्थान प्राप्त करते रहे हैं। विद्यालय के 10 स्काउट छात्रों (अर्पित जैन, पवन, कुनाल गुप्ता, क्रिश अग्रवाल, मनीष, सागर कुमार, प्रमोद पाल, केशव पाल, सचिन पाल, कार्तिक गुप्ता) ने सन् 2017 में ‘राज्यपाल’ पुरस्कार प्राप्त किया, जो पूरे प्रदेश में एक ही विद्यालय की सर्वाधिक संख्या है। विद्यालय की जूनियर व सीनियर टीम ने जनपदीय स्काउट/गाईड रैली, मण्डलीय स्काउट/गाईड रैली में प्रतिभाग कर प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं मेरठ मण्डल का नाम रोशन किया। और सन् 2018 में सीनियर टीम ने मण्डल में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। विद्यालय के स्काउट्स ने अहमदाबाद-गुजरात में आयोजित स्पेशल राष्ट्रीय जम्बूरी में प्रतिभाग कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इसके अतिरिक्त विद्यालय की स्काउट टीम जनपद मण्डल एवं प्रादेशिक स्काउट/गाइड रैली में प्रतिभाग करके प्रथम स्थान प्राप्त करती आ रही है। प्रत्येक वर्ष विद्यालय के स्काउट्स राज्यपाल पुरस्कार एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त करते रहे हैं। आशीष रस्तौगी, रितिक शर्मा, सचिन सैनी, अंकुर को राष्ट्रपति पुरस्कार एवं 19 छात्रों को राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त हुआ। राष्ट्रीय जम्बूरी, मैसूर(कर्नाटक) में दो छात्र आशीष रस्तौगी व सचिन ने प्रतिभाग किया। मण्डल स्तर पर दोनों टीमों को ‘ए’ ग्रेड प्राप्त हुआ। समस्त कार्यक्रमों के प्रेरणा स्रोत विद्यालय के स्काउट अध्यापक श्री विवेक विश्नोई हैं, व  इनके सहयोगी के रूप में स्काउट मास्टर डाॅ. सचिन भोला व श्री कृष्ण कुमार शर्मा हैं, जिनके अथक प्रयासों से विद्यालय का स्काउट विभाग प्रदेश भर में जाना जाता है। गत वर्ष 20 स्काउट की यूनिफाॅर्म विद्यालय द्वारा तैयार कराई गई है।

Images

Show More